हिमाचल प्रदेश: मंडी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत की आशंका, कांगड़ा जिले का चक्की पुल बारिश में ढहा, NH5 बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2022 11:51 AM2022-08-20T11:51:10+5:302022-08-20T12:16:06+5:30

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बादल फटने के बाद कई परिवारों ने बागी से पुराने कटोला क्षेत्र के बीच स्थित अपने घरों को छोड़ दिया और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।

Himachal Pradesh 14 people feared dead due to flash floods and landslides in Mandi Chakki bridge washed away | हिमाचल प्रदेश: मंडी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत की आशंका, कांगड़ा जिले का चक्की पुल बारिश में ढहा, NH5 बंद

हिमाचल प्रदेश: मंडी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत की आशंका, कांगड़ा जिले का चक्की पुल बारिश में ढहा, NH5 बंद

Highlightsअचानक आई बाढ़ और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मंडी जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथच में अचानक आई बाढ़ के बाद घरों और दुकानों में पानी घुस गया है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चंबा जिले में भी शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद एक मकान ढहने से उसमें रह रहे तीन लोगों की मौत हो गई।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंडी में शुक्रवार रात मंडी-कटोला-प्रसार मार्ग पर बाघी नाले में एक लड़की का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ में लड़की के परिवार के पांच सदस्यों के भी बह जाने की खबर है। वहीं ADM कांगड़ा रोहित राठौर ने बताया कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया। कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, बादल फटने के बाद कई परिवारों ने बागी से पुराने कटोला क्षेत्र के बीच स्थित अपने घरों को छोड़ दिया और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। अधिकारियों ने बताया कि गोहर विकास खंड के काशान गांव में भूस्खलन के बाद एक परिवार के आठ सदस्यों के भी उनके घर के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

विभाग के मुताबिक, अचानक आई बाढ़ और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मंडी जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथच में अचानक आई बाढ़ के बाद घरों और दुकानों में पानी घुस जाने के कारण कई ग्रामीण वहां फंस गए हैं, जबकि दर्जनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। 

उधर, जिला हमीरपुर के पीएस सुजानपुर के अंतर्गत खीरी सुजानपुर गांव में ब्यास महल खैरात नदी में बाढ़ की घटना के बाद अब तक 22 में से 18 लोगों को बचा लिया गया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने बताया कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Web Title: Himachal Pradesh 14 people feared dead due to flash floods and landslides in Mandi Chakki bridge washed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे