लाइव न्यूज़ :

हिमाचल चुनाव: पीएम मोदी के मनाने के बाद भी चुनाव लड़नेवाले कृपाल सिंह परमार का हुआ बुरा हाल, जमानत भी नहीं बचा पाए, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: December 9, 2022 14:08 IST

फतेहपुर सीट पर भाजपा के बागी नेता कृपाल परमार जमानत भी नहीं बचा पाए। कृपाल परमार का भाजपा ने यहां से टिकट काट दिया था जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। कृपाल परमार के बागी तेवर को देखते हुए खुद पीएम मोदी ने फोन कर उन्हें मनाने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देफतेहपुर सीट पर भाजपा के बागी नेता कृपाल परमार जमानत भी नहीं बचा पाए। कृपाल सिंह परमार को यहां महज 2811 वोट ही मिले।भवानी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राज्य के वन मंत्री राकेश पठानिया को 7,354 मतों के अंतर से पराजित किया।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस यहां सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस ने 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीतकर हिमाचल प्रदेश को भाजपा से छीन लिया।हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा को हिमाचल प्रदेश के शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में करारा झटका लगा है। 

वहीं यहां के फतेहपुर सीट पर भाजपा के बागी नेता कृपाल परमार जमानत भी नहीं बचा पाए। कृपाल परमार का भाजपा ने यहां से टिकट काट दिया था जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। कृपाल परमार के बागी तेवर को देखते हुए खुद पीएम मोदी ने फोन कर उन्हें मनाने की कोशिश की थी। हालांकि वे अपने फैसले पर अडिग रहे और पीएम से हुई बात का ऑडियो भी वायरल कर दिया था।  जिसकी मीडिया में सुर्खियां बनीं।

बता दें कि कृपाल परमार भाजपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। मोदी जब हिमाचल बीजेपी के प्रभारी थे,उस वक्त कृपाल का मोदी से अच्छा संबंध रहा है। पीएम मोदी ने उन्हें उन्हीं संबंधों का हवाला देते हुए चुनाव ना लड़ने के लिए फोन किया था। हालांकि कृपाल जिद्द पर अड़े रहे। 

गुरुवार को आए परिणाम में कांग्रेस के मौजूदा विधायक भवानी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राज्य के वन मंत्री राकेश पठानिया को 7,354 मतों के अंतर से हराकर फतेहपुर सीट पर जीत दर्ज की है। वही कृपाल परमार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। कृपाल को यहां महज 2811 वोट ही मिले। वहीं कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार भवानी को 33238 मत हासिल हुए। जबकि राकेश पठानिया को 25884 लोगों ने ही वोट दिए। आम आदमी पार्टी के राजन सुशांत को 1302 वोट मिले।

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा