लाइव न्यूज़ :

हिमाचल : सड़क दुर्घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत

By IANS | Updated: March 2, 2018 16:27 IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक निजी वाहन सड़क पर फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा।

Open in App

शिमला, 2 मार्च: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक निजी वाहन सड़क पर फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा। पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे। श्रद्धालु अमृतसर शहर के समीप काले घनपुर गांव के रहने वाले थे, यह सभी कुल्लू जिले के मणिकरन स्थित सिखों के प्रसिद्ध मंदिर से प्रार्थना कर घर लौट रहे थे। यह दुर्घटना राज्य की राजधानी से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्वारघाट के समीप हुई। 

एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और उसे नालागढ़ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मरने वालों में से अधिकतर संगठित परिवार से ताल्लुक रखते थे।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इनोवा वाहन में जरूरत से ज्यादा सवारी थी और चालक ने मोड़ पर गाड़ी मोड़ते वक्त संभवत: संतुलन खो दिया होगा। 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "बचानेवालों में अधिकतर स्थानीय ही थे, जिन्हें मृतकों को वाहन से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।"

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?