लाइव न्यूज़ :

भीषण गर्मी से दिल्ली में ओज़ोन का स्तर बढ़ा, सेहत को गंभीर खतरा: अध्ययन

By भाषा | Updated: June 20, 2019 04:18 IST

पर्यावरण थिंक टैंक सीएसई ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से रोज़ जारी होने वाले वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक ओजोन पार्टिकुलेट मैटर के साथ एक प्रमुख प्रदूषक के रूप में उभर रहा है, खासतौर पर दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में इस बार भीषण गर्मी के कारण ओजोन का स्तर कई गुना बढ़ गया, जिससे लेागों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। एक अध्ययन में बुधवार को यह जानकारी दी गई है। इस अध्ययन में औद्योगिक और गाड़ियों से होने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करने की जरूरत बताई गई है।

पर्यावरण थिंक टैंक सीएसई ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से रोज़ जारी होने वाले वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक ओजोन पार्टिकुलेट मैटर के साथ एक प्रमुख प्रदूषक के रूप में उभर रहा है, खासतौर पर दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने कहा कि एक्यूआई के मुताबिक, एक अप्रैल से पांच जून 2019 के दौरान 28 दिनों तक ओजोन पार्टिकुलेट मैटर के साथ एक प्रमुख प्रदूषक रहा, जो काफी हैरान करने वाला है। उसने बताया कि 2018 में इसी अवधि में, 17 दिनों के लिए ओजोन पार्टिकुलेट मैटर के साथ एक प्रमुख प्रदूषक रहा।

पर्यावरण विशेषज्ञ और सीएसई की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा कि यह गंभीर चिंता का मामला है कि ओजोन एक खतरनाक गैस है जिसका विपरीत प्रभाव अस्थमा और सांस संबंधी अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। अध्ययन में बताया गया है कि ओज़ोन का स्तर फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी ज्यादा था।

अध्ययन के मुताबिक, दिल्ली में ओज़ोन का स्तर सिरी फोर्ट, आर के पुरम, जेएलएन स्टेडियम, द्वारका सेक्टर आठ, रोहिणी जैसे इलाकों में अधिक था। इसके अनुसार, औद्योगिक और संस्थागत इलाकों में स्थिति समान रूप से खराब थी। वहीं, आया नगर, करणी सिंह शूटिंग रेंज, आईजीआई हवाई अड्डा, लोधी रोड, मंदिर मार्ग, पूसा रोड, पटपड़गंज, उत्तर परिसर, आईटीओ और आनंद विहार में ओजोन का स्तर कम था। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया