लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए किए गए कार्य की सराहना की

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:07 IST

Open in App

प्रयागराज, 12 फरवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के लिए किए गए कार्य की सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाएगा।

पिछले शुक्रवार को कोविड-19 से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ ने कहा, “इस मामले में सुनवाई पर आगे बढ़ने से पहले हम कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य और इसके तंत्र द्वारा किए गए कार्य की सराहना दर्ज कराना चाहेंगे। हम यह भी देख रहे हैं कि कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या घट रही है जोकि एक बहुत सकारात्मक संकेत है।”

टीकाकरण के संबंध में केंद्र और राज्य सरकार के वकीलों ने अदालत को बताया कि टीके की उपलब्धता के मुताबिक, टीकाकरण कार्यक्रम जारी है।

एंबुलेंस की उपलब्धता के सवाल पर प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी ने बताया कि यहां दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस है। अदालत को यह भी बताया गया कि सीएमओ कार्यालय के पास तीन एंबुलेंस है।

अदालत ने नोडल अधिकारी ऋषि सहाय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “जहां तक उनके द्वारा किए गए कार्य का संबंध है, हम महामारी के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हैं। महामारी काल में इस तरह के अधिकारियों का तबादला नहीं किया जाना चाहिए खासकर तब जब टीकाकरण का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है।”

अदालत ने इस जनहित याचिका पर अगली सुनवाई की तारीख एक मार्च, 2021 तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो