लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा याचिकाकर्ताओं को हलफनामे की प्रति दें

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:32 IST

Open in App

जबलपुर (मध्यप्रदेश), दो नवंबर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि अपने द्वारा पेश किए गये हलफनामे की उस प्रति को याचिकाकर्ताओं को मुहैया कराएं, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव व न्यायमूर्ति वी के शुक्ला की युगलपीठ ने 27 याचिकाकर्ताओं द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढाकर 27 प्रतिशत किये जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 दिसम्बर को निर्धारित की गयी है।

यह जानकारी अधिवक्ता आदित्य सांघी ने दी है, जो दो याचिकाओं में छात्रों की पैरवी कर रहे हैं।

इससे पहले सुनवाई में प्रदेश सरकार ने अदालत में एक हलफनामा पेश किया था, जिसमें ओबीसी वर्ग के सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा है।

सांघी ने बताया कि याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से पेश किये गये जवाब में कहा गया है कि प्रदेश में करीब 52 प्रतिशत आबादी ओबीसी वर्ग की है। इसलिए इस वर्ग के लिए बढ़ाकर किया गया 27 प्रतिशत आरक्षण उचित है। लेकिन इसका याचिकाकर्ताओं ने विरोध किया।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं का तर्क दिया कि उच्चतम न्यायालय की 9 सदस्यीय पीठ ने इंदिरा साहनी मामले में स्पष्ट आदेश दिए हैं कि आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर