लाइव न्यूज़ :

'RSS का हिडेन एजेंडा, शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा....', अग्निपथ स्कीम को लेकर लेकर केंद्र पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

By विनीत कुमार | Updated: June 19, 2022 12:21 IST

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अग्निपथ स्कीम को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कई सवाल दागे। तेजस्वी ने पूछा कि ये योजना शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा है? या RSS का हिडेन एजेंडा है।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निपथ योजना क्या शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा है? या RSS का हिडेन एजेंडा है: तेजस्वी यादव अगर अग्निपथ न्यायसंगत है तो इसमें ठेके पर अफसरों की भर्ती क्यों नहीं, केवल सैनिकों की भर्ती क्यों: तेजस्वी यादवतेजस्वी ने पूछा- देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में नौकरी ठेके पर दी जाने लगेगी तो युवा क्या करेंगे?

नई दिल्ली: सेना में भर्ती के लिए 'अग्निपथ स्कीम' को लेकर बिहार सहित कई राज्यों में जारी बवाल के बीच राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने भी रविवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन के बजाय नो रैंक नो पेंशन लाया गया।

तेजस्वी यादव ने कहा, 'क्या ये योजना शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा है? या RSS का हिडेन एजेंडा है। वन रैंक वन पेंशन के बजाय नो रैंक नो पेंशन लाया गया। अगर BJP को ठेकेदारी प्रथा इतनी पसंद है तो BJP के मंत्री अपने बच्चों को सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिलवा दें।' तेजस्वी ने कहा कि ‘अग्निपथ’ को लेकर युवाओं के मन में काफी शंकाएं हैं, सरकार को यह योजना वापस लेनी चाहिए।

हिंसा को समर्थन नहीं, इससे कुछ नहीं होगा: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार बिना विचार-विमर्श के ऐसी योजना लेकर आती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि वह अग्निपथ के खिलाफ हो रही हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा से कुछ भी नहीं होने वाला है पर प्रधानमंत्री को युवाओं की बात सुननी चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि अगर देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में नौकरी ठेके पर दी जाने लगेगी तो युवा क्या करेंगे? तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने कारोबारियों का लाखों करोड़ों रुपये कर्ज माफ किया है। तेजस्वी ने कहा कि 11 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ किया गया जबकि सेना के बजट में लगातार कटौती हो रही है। 

तेजस्वी ने सरकार से पूछा कि अगर अग्निपथ न्यायसंगत है तो इसमें ठेके पर अफसरों की भर्ती क्यों नहीं की जाए? संविदा पर केवल सैनिकों की ही भर्ती क्यों होगी? तेजस्वी ने साथ ही पूछा कि क्या अग्निवीरों को ग्रेचयुटी मिलेगी और क्या इसे बचाने के लिए ही इस सेवा की अवधि को केवल 4 साल का रखा गया है।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमतेजस्वी यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?