लाइव न्यूज़ :

असम में आठ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:27 IST

Open in App

असम के कार्बी आंगलांग जिले से पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। गुप्त सूचना के आधार पर सब डिविजनल पुलिस अधिकारी जॉन दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुबह करीब साढ़े छह बजे तिनियाली के बालीजन फॉरेस्ट गेट पर तलाशी अभियान चलाया और नगालैंड के नंबर प्लेट वाले ऑटोरिक्शा को रोका। दास ने बताया कि वाहन में करीब एक किलोग्राम हेरोइन साबुन की 78 डिब्बियों में छिपाकर रखी गई थी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ असम के मोरीगांव के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर