लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन के घर से मिली कार के तार कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े, ईडी ने भेजा समन

By आकाश चौरसिया | Updated: February 8, 2024 15:15 IST

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले पर मनी लॉन्ड्रिंग की बात सामने आने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं। बताते चले कि ईडी ने हेमंत सोरेन को पिछले हफ्ते हिरासत में लिया था और उनसे अभी भी पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन के घर से मिली कार के तार इस कांग्रेस नेता के फार्म हाउस सेअब ईडी ने कांग्रेस ने समन भेज दिया हैइसके अलावा जांच की आंच कांग्रेस पार्टी के इस नेता तक पहुंच गई है।

रांची: राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के घर से मिली कार के तार कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े हैं। इस बात का खुलासा ईडी की तहकीकात में सामने आया है। यह कार हेमंत सोरेन के घर से ईडी ने बरामद की है, जो कि धीरज साहू के मानेसर स्थित फर्म पर रजिस्टर्ड है।

हाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले पर मनी लॉन्ड्रिंग की बात सामने आने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं। बताते चले कि ईडी ने हेमंत सोरेन को पिछले हफ्ते हिरासत में लिया था और उनसे अभी भी पूछताछ कर रही है। इस गिरफ्तारी से पहले हेमंत ने सीएम पद से इस्तीफा भी दे दिया था। 

हेमंत सोरेन ने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और अपनी गिरफ्तारी के खिलाफी हाईकोर्ट में चुनौती दी है। झामुमो नेता को 2 फरवरी को रांची की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 5 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा था।

इसी मामले में पहले तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रसाद प्रताप को गिरफ्तार किया था। उनकी भूमिका भी संदेह घेरे में थी और इसके तहत भानु प्रसाद के कई ठिकानों पर छापेमारी कर कागजात बरामद किए थे। इसमें जमीन घोटाले से जुड़े राज छिपे हुए थे।

क्यों चर्चा में आए थे कांग्रेस सांसदगौर करने वाली बात ये है कि बीते दिसंबर, 2023 में आयकर डिपार्टमेंट ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस रेड में इनकम टैक्स विभाग को 351 करोड़ रुपए कैश और कई संपत्तियों के बारे में भी पता चला था। 10 दिनों तक चली इस रेड में नोट गिनने के लिए कुल 40 मशीनों का प्रयोग किया गया था। 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया