लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना : सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति शाम साढ़े छह बजे बैठक करेगी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास बुधवार को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और कई अन्य अधिकारियों को ले जाते समय एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक शाम साढ़े छह बजे होने वाली है।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्री शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि सिंह पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना के बारे में बता चुके हैं और भारतीय वायु सेना प्रमुख को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने भी रक्षा मंत्री को दुर्घटना और संबंधित मुद्दों के बारे में अवगत कराया। पता चला है कि दुर्घटना के बाद सेना के शीर्ष अधिकारियों ने भी बैठक की। रक्षा मंत्री, रावत के आवास पहुंचे और उनकी बेटी से बात की।

रक्षा मंत्री सिंह के बृहस्पतिवार को संसद में घटना पर बयान देने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए रवाना हुआ था और इसमें चालक दल सहित 14 लोग सवार थे। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। वायुसेना ने कहा कि हादसे की ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ