लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:57 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 नवंबर पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया। केंद्र शासित प्रदेश में आज सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक 13.8 सेंटीमीटर बारिश हुई। लगातार वर्षा होने से यहां और कराईकल में स्कूल तथा कॉलेज बंद रहे।

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बारिश से प्रभावित आवासीय कॉलोनियों का दौरा किया और लोगों को परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग ने बृहस्पतिवार को राजस्व, स्थानीय प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा किया।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 26 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी मॉनसून के आगमन के साथ ही पुडुचेरी में 68.2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मदुकारै गांव के एक युवा निवासी की मालात्तर नदी में आई बाढ़ में डूबने से मौत हो गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों ने मत्स्यपालन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला। गर्ग ने कहा कि भारी बारिश के कारण 62 झोपड़ियां नष्ट हो गईं और 27 मकान क्षतिग्रस्त हुए।

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए 194 आश्रय खुले हैं। गृह एवं शिक्षा मंत्री ए नमशिवायम ने भारी बारिश के चलते पुडुचेरी और कराईकल में बृहस्पतिवार को सभी स्कूल तथा कॉलेज बंद रखने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?