लाइव न्यूज़ :

नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी बारिश, बिहार में हालत खराब, एनएच-80 पर गंगा पानी, कई जिले में अलर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2025 14:55 IST

पश्चिम की ओर भागलपुर-सुल्तानगंज के बीच भवनाथपुर में एनएच-80 पर गंगा का पानी आर-पार बहने लगा है, जिससे सड़क पर आवागमन लगभग ठप हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच-80 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है।नदियों के जलस्तर की लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।लोगों को ऊंचे स्थान पर भेजा जा रहा है। बाढ़ से सबसे ज्यादा नदी के किनारे रहने वाले इलाके प्रभावित हैं।

पटनाः बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से राज्य में कई जिलों में हालात बेहत गंभीर हो गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से पूर्वी बिहार के गंगा किनारे बसे जिलों में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच-80 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

सबौर-कहलगांव के बीच बीएच एनएच के डाइवर्जन में सीपेज के कारण सीओ ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। वहीं, पश्चिम की ओर भागलपुर-सुल्तानगंज के बीच भवनाथपुर में एनएच-80 पर गंगा का पानी आर-पार बहने लगा है, जिससे सड़क पर आवागमन लगभग ठप हो गया है।

 वहीं, नदियों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से नदियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं नदियों के जलस्तर की लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

स्थिति पर सरकार की कड़ी नजर है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। इसबीच मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। साथ ही स्थानीय प्रशासन लोगों की मदद कर रहा है। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थान पर भेजा जा रहा है। बाढ़ से सबसे ज्यादा नदी के किनारे रहने वाले इलाके प्रभावित हैं।

राज्य की राजधानी पटना, सुपौल समेत कई जिलों में रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे हालात और भी खराब हो गए हैं। खगड़िया जिले में गंगा और गंडक दोनों नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक नदी का पानी एनएच-31 तक पहुंच चुका है। निचले इलाकों के लोग अब एनएच पर शरण लेने को मजबूर हैं।

शहर के लोहिया नगर और कृष्णापुरी मोहल्लों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कटिहार जिले में भी नदियों के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। कुरसेला, बरारी, मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो चुके हैं। स्थानीय प्रशासन ने नावों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय, नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम मदरौनी में कोसी नदी खतरे के निशान (31.48 मीटर) से चार सेंटीमीटर ऊपर 31.52 मीटर पर बह रही थी। वहीं, गंगा नदी इस्माईलपुर-बिंद टोली में 33.25 मीटर पर बह रही है, जो उच्चतम जहाज 33.50 मीटर से केवल 25 सेंटीमीटर नीचे है।

मुख्य अभियंता इं. अनवर जमील ने सभी संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी का आदेश दिया है। गंगा के जलस्तर में तेज वृद्धि से गोराडीह प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह हो चुकी है। चार स्थानों पर करीब चार फीट पानी चढ़ जाने से पांच पंचायतों के लगभग 50 गांवों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है।

लोग अब 25 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आ-जा रहे हैं। नदियामा और योगिया में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। आवागमन पूरी तरह ठप है। पंचायत सरकार भवन, ई-किसान भवन, व्यापार मंडल गोदाम और नवनिर्मित सीएससी भवन तक में पानी घुस गया है और ये चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

भागलपुर, खगड़िया और कटिहार जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। नावों और मोटरबोट से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और कई जगहों पर अस्थायी शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तर बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

जिससे नदियों के जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला प्रशासन भी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है।

टॅग्स :बाढ़नेपालमौसमबिहारपटनामौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील