दिल्ली में गर्मी का प्रचंड प्रहार, धूप से लोग बेहाल, तापमान @ 40 डिग्री 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 8, 2019 01:11 PM2019-05-08T13:11:51+5:302019-05-08T13:11:51+5:30

दिल्ली में बुधवार सुबह में गर्मी का असर रहा और अधिकतम तापतान के 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना है। शहर में स्थित सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

Heat wave conditions continue in Delhi. | दिल्ली में गर्मी का प्रचंड प्रहार, धूप से लोग बेहाल, तापमान @ 40 डिग्री 

आबादी के बढ़ते दबाव में हरित क्षेत्र कम होता जा रहा है, जबकि कंक्रीट का जंगल बढ़ता जा रहा है।

Highlightsराजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने पिछले दो साल के सब रेकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को दिल्ली के पालम में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा।साल दर साल बढ़ती गर्मी के लिए अर्बन हीट आइलैंड एक बड़ी वजह है। मतलब बढ़ते शहरीकरण से जुड़ी गतिविधियां ही गर्मी बढ़ने का कारण हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में बुधवार सुबह में गर्मी का असर रहा और अधिकतम तापतान के 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना है। शहर में स्थित सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे 39 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान लगाया है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने पिछले दो साल के सब रेकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को दिल्ली के पालम में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं सफदरजंग में पारा 44.6 तक चला गया। हालांकि मानसून केरल तक पहुंच चुका है लेकिन गर्मी से अभी तक राहत नहीं मिल रही है। झुलसती गर्मी के चलते उत्तर और पूर्वी भारत बेहाल है।

साल दर साल बढ़ती गर्मी के लिए अर्बन हीट आइलैंड एक बड़ी वजह है। मतलब बढ़ते शहरीकरण से जुड़ी गतिविधियां ही गर्मी बढ़ने का कारण हैं। आबादी के बढ़ते दबाव में हरित क्षेत्र कम होता जा रहा है, जबकि कंक्रीट का जंगल बढ़ता जा रहा है।

हरित क्षेत्र कम होने से शहरों में प्रकृति का संतुलन गड़बड़ा रहा है। इसके अलावा वाहनों की बढ़ती संख्या और इनका धुआं भी हवा को गर्मी प्रदान कर रहा है। डीजल चालित जेनरेटर और एयर कंडीशनर से निकलने वाली गर्म हवा भी गर्मी बढ़ा रही है।

 

Web Title: Heat wave conditions continue in Delhi.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे