लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार की स्वास्थ्य योजना सिर्फ झांसा है : भाजपा नेता राजीव बनर्जी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:38 IST

Open in App

हावड़ा, 31 जनवरी भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार की बहुप्रचारित ‘‘स्वास्थ्य साथी’’ योजना झांसा है क्योंकि उसके लिए कोष पर्याप्त ही नहीं है।

विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करने पर तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सुनिश्चित करेगी कि सेवाएं सालभर लोगों के द्वार तक पहुंचे।

बनर्जी ने राज्य में हर परिवार के लिए पांच लाख रूपये के मुफ्त मेडिकल बीमा पर टिप्पणी करते हुए कहा,‘‘ इस योजना के लिए जरूरी धनराशि पश्चिम बंगाल के वार्षिक बजट से भी अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि जब किसी अन्य दल से कोई तृणमूल कांग्रेस में शामिल होता है तो दावा किया जाता है कि उस व्यक्ति ने राज्य के कल्याण के लिए ऐसा किया लेकिन जब कोई तृणमूल छोड़कर जाता है तो उसे गद्दार करार दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह तृणमूल के शासन के अंत की शुरुआत का संकेत है।

भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी पहली जनसभा में बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसने बहुत पहले ही दावा किया था कि वह 99 फीसद विकास कार्य पहले ही कर चुकी है।

शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुए थे।

बनर्जी ने कहा कि राज्य में कुछ काम हुए हैं लेकिन काफी कुछ करना बाकी है क्योंकि बेरोजगार पुरूष और महिलाएं अब भी काम की तलाश में अन्य राज्यों में जाते हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘हम ऐसा बंगाल बनाने की दिशा में काम करेंगे जहां युवकों को राज्य में ही रोजगार मिल जाए। उन्हें काम के लिए अन्य राज्यों में जाने के लिए बाध्य न होना पड़े।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि केंद्र और राज्य के बीच अच्छे संबंध नहीं है तो विकास का मार्ग सुचारू नहीं होता है। मैंने अमित शाह से कहा कि राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य राज्य का विकास करना एवं उसे फिर से सोनार बांग्ला बनाना है।’’

रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो