लाइव न्यूज़ :

शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी देश-दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि7 वायरस लीड मामले

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 1,61,736 नए मामले, 879 लोगों की मौत

नयी दिल्ली : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,61,736 नए मामले सामने आने के साथ देश में इस महामारी के मामले बढ़कर 1,36,89,453 हो गए। कोविड-19 से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिर गई, अब यह 89.51 प्रतिशत है।

दि49 टीका दूसरीलीड मंजूरी

सरकार ने विदेश निर्मित टीकों को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज की

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 टीकों की उपलब्धता बढ़ाने और देश में टीकाकरण की गति में तेजी लाने के वास्ते उसने विदेश निर्मित उन कोविड-19 टीकों को आपात मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी है जिन्हें अन्य देशों में इसी तरह की मंजूरी मिल चुकी है।

दि23 टीका डीसीजीआई स्पूतनिक

रूस के स्पूतनिक टीके के भारत में आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश के औषधि नियामक ने रूस के कोविड-19 रोधी टीके 'स्पूतनिक वी' के सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है और 'डॉक्टर रेड्डीज लैबोरोट्रीज' देश में इस टीके का आयात करेगी।

दि45 टीका डीबीटी लीड जेननोवा

एचजीसीओ19 : जेननोवा ने मनुष्यों पर क्लिनिकल परीक्षण के लिए नामांकन शुरू किया

नयी दिल्ली, ‘जेननोवा’ ने कोविड-19 के पहले मैसेंजर आरएनए आधारित संभावित टीके एचजीसीओ19 के क्लिनिकल ट्रायल के लिए स्वयंसेवियों का नामांकन शुरू कर दिया है। टीके को विकसित करने के लिए निधि देने वाले बायोटेक्नोलॉजी विभाग (डीबीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे83 बंगाल ममता लीड धरना

ममता अपने चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की पाबंदी के विरोध में कोलकाता में धरने पर बैठीं

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उनके चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे की पाबंदी के निर्वाचन आयोग के ‘‘अंसवैधानिक’’ फैसले के विरोध में मंगलवार को शहर के मध्य में करीब साढ़े तीन घंटे तक धरना दिया।

प्रादे68 आयोग बंगाल चुनाव लीड भाजपा नेता

भाजपा नेता राहुल सिन्हा के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक, दिलीप घोष को नोटिस

नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा की कथित टिप्पणी के लिए उनके चुनाव प्रचार करने पर मंगलवार को 48 घंटे की रोक लगाते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी मानव जीवन का उपहास उड़ाने वाली और बेहद भड़काऊ थी।

दि19 दिल्ली वायरस केजरीवाल

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,500 नए मामले, बोर्ड परीक्षाएं रद्द की जाएं: केजरीवाल

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करके ऑनलाइन परीक्षाओं समेत वैकल्पिक तरीके खोजने की अपील की।

प्रादे38 ज्ञानवापी लीड रोक याचिका

ज्ञानवापी मस्जिद पर फैसले पर रोक के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के जिला अदालत के फैसले के खिलाफ मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

प्रादे24 महाराष्ट्र वाजे बर्खास्तगी प्रक्रिया

मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू की

मुंबई : मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी कार मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे81 केरल लीड जलील

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री जलील ने इस्तीफा दिया

तिरुवनंतपुरम, केरल के उच्च शिक्षा मंत्री के टी जलील ने पी विजयन मंत्रिमंडल से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ दिन पहले ही राज्य लोकायुक्त ने कहा था कि जलील ने अपने एक रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए लोक सेवक के तौर पर अपने पद का ‘दुरुपयोग’ किया।

वि11 वायरस डब्ल्यूएचओ गेब्रेयसस

कोविड-19 महामारी का अंत अभी काफी दूर है: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि भले ही दुनियाभर में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 78 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, लेकिन महामारी का अंत अब भी काफी दूर है। बहरहाल, जन स्वास्थ्य के संबंध में कड़े कदम उठाकर कुछ महीनों में इसे काबू में किया जा सकता है।

वि27वायरस अमेरिका टीका

खून के थक्के जमने की रिपोर्टों को लेकर जॉनसन एंड जॉनसन के टीके पर अस्थायी रोक की सिफारिश

वाशिंगटन, अमेरिका ने खून के थक्के जमने की रिपोर्टों की जांच करने को लेकर जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 के टीके लगाने पर अस्थायी रोक की सिफारिश की है।

खेल8 खेल आईसीसी लीड भुवनेश्वर

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिये भुवनेश्वर बने आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

दुबई, भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिये आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?