सातव के पुश्तैनी गांव में उनका अंतिम संस्कार संपन्न

By भाषा | Published: May 17, 2021 02:51 PM2021-05-17T14:51:23+5:302021-05-17T14:51:23+5:30

He was cremated in the ancestral village of Satava | सातव के पुश्तैनी गांव में उनका अंतिम संस्कार संपन्न

सातव के पुश्तैनी गांव में उनका अंतिम संस्कार संपन्न

मुंबई , 17 मई कांग्रेस सांसद राजीव सातव का सोमवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित कलमनूरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सातव (46) का रविवार को पुणे में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही वह कोविड-19 से उबरे थे।

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, राज्य सरकार के मंत्री अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, विजय वडेत्तीवार, असलम शेख, नितिन राउत, वर्षा गायकवाड़, सतेज पाटिल, विश्वजीत कदम और कांग्रेस के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता सातव की अंत्येष्टि के अवसर पर उपस्थित हुए।

महाराष्ट्र सकार के मंत्री असलम शेख ने सातव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘वह हमेशा महाराष्ट्र से संबंधित मुद्दों के बारे में बात करते थे। किसानों ने अपना नेता खो दिया है। वह हमारे बीच नहीं हैं। मैं नि:शब्द हूं।’’

विश्वजीत कदम ने सातव को याद करते हुए कहा कि दिवंगत राज्यसभा सदस्य उनके बड़े भाई की तरह थे।

पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्यसभा सदस्य सातव का पुणे के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह वेंटिलेटर पर थे।

कोविड-19 से उबरने के बाद वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

सातव का जन्म सितंबर 1974 में पुणे में हुआ था। उन्होंने फर्गुसन कॉलेज और आईएलएस लॉ कॉलेज से पढ़ाई की थी। वह 2002 से 2009 तक कलमनूरी ब्लॉक पंचायत के सदस्य रहे।

सातव 2009 से 2014 तक हिंगोली से लोकसभा सदस्य भी रहे। वह कलमनूरी से विधायक भी रहे। वह विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: He was cremated in the ancestral village of Satava

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे