लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी का आरोप, 'मोदी सरकार करती है 'तुच्छ राजनीति', हुबली के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया'

By भाषा | Updated: February 10, 2019 19:42 IST

मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं करने पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि उन्हें हुबली-धारवाड़ में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर ‘तुच्छ राजनीति’ करने का आरोप भी जड़ा। कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री के हुबली पहुंचने से पहले कहा, 'आज नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है। अब तक कोई भी अधिकारी मुझे आमंत्रित करने नहीं आया है।' 

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि रेलवे परियोजनाओं के लिए भूमि के अलावा राशि में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा, 'हमें प्रधानमंत्री के तुच्छ आचरण पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है।' 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात पर कोई ऐतराज नहीं है कि वे अपनी पार्टी का कार्यक्रम आयोजित करें, लेकिन सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शिरकत कर रहे हैं और इन परियोजनाओं में राज्य सरकार का सहयोग है। उन्होंने कहा, 'उनमें आमंत्रित करने का मूल शिष्टाचार भी नहीं है। वे घटिया राजनीति कर रहे हैं।'

मोदी के रविवार के कार्यक्रम में आईआईटी धारवाड़ भवन और गैस परियोजनाओं की नींव रखने समेत अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा वह राज्य में भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव का आगाज करने के लिए हुबली में एक सियासी रैली को संबोधित करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं करने पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और इसे कर्नाटक का ‘अपमान’ बताया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"