लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कुमारस्वामी ने सीएम पद के लिए ईश्वर को दिया धन्यवाद, कहा- भगवान अयप्पा के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 28, 2018 19:04 IST

एचडी कुमारस्वामी 23 मई 2018 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कुमारस्वामी की जेडीएस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी थी और उसने दूसरे नंबर की पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायी। राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी सदन में बहुमत साबित नहीं कर पायी थी।

Open in App

कोच्चि, 28 जुलाई (भाषा)कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने आज कहा कि वह भगवान अयप्पा के भक्त हैं और भगवान के आशीर्वाद से ही वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने।

उन्होंने जनता दल (एस) की राज्य समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘भगवान अयप्पा स्वामी के आशीर्वाद से ही मैं कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना।’’ 

सबरीमाला के अपने पुराने दौरे को याद करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उनका मानना है कि 2006 में भी वह भगवान अयप्पा के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री बने।

कार्यक्रम में जद (एस) के राष्ट्रीय महासचिव दानिश अली और केरल में पार्टी के नेताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

एचडी कुमारस्वामी 23 मई 2018 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से बीजेपी के पास 104 हैं। कांग्रेस के पास 80 विधायक हैं। कुमारस्वामी की जनता दल (सेकुलर) के पास 37 और उसकी साझीदार बहुजन समाज पार्टी के पास एक सीट है। 

कर्नाटक के राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बीजेपी का सरकार बनाने का न्योता दिया। बीजेपी विधायक दल के नात बीएस येदियुपरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन वो सदन में अपना बहुमत नहीं साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। इस तरह 55 घण्टे में ही बीजेपी सरकार गिर गयी।

येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी को सरकार बनाने का मौका मिला। कुमारस्वामी ने कांग्रेस की मदद से सदन में अपना बहुमत भी साबित कर दिया। 

सरकार बनाने के बाद कुमारस्वामी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी सरकार को 2019 तक कोई खतरा नहीं है। माना गया कि सीएम कुमारस्वामी का इशारा अगेल लोक सभा चुनाव की तरफ है क्योंकि उससे पहले कांग्रेस उनकी सरकार गिराकर बीजेपी को फायदा नहीं पहुँचाना चाहेगी। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकजनता दल (सेक्युलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप