लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कैबिनेट प्लान के लिए राहुल-सोनिया से मिले कुमारस्वामी, शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिया निमंत्रण

By स्वाति सिंह | Updated: May 21, 2018 20:51 IST

एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मई: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दावेदार और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी सोमवार को मीडिया से कहा 'मैं गांधी परिवार को सम्मान जताना चाहता था। इसलिए मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली आया हूं। उन्होंने कहा 'मैंने दोनों ( राहुल-सोनिया ) से शपथ समारोह में शामिल होने की गुजारिश की। जिसके लिए दोनों राजी हो गए हैं।''

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कुमारस्वामी ने की सोनिया-राहुल से मुलाकात, बुधवार को लेंगे शपथ

इसके बाद जब कुमारस्वामी से डिप्टी सीएम पद के दावेदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'राहुल जी ने आगे की कार्यवाही को साफ़ कर दिया है। उन्होंने सभी मामलों पर चर्चा करने के लिए राज्य के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल को अनुमति दी है। स्थानीय नेता और वह कल बैठक करके मामले के बारे सोच-विचार करेंगे। 

वहीं राहुल गांधी ने भी मुलाकात को लेकर ट्वीट किया। राहुल ने लिखा 'मेरी एचडी कुमारस्वामी से सोमवार शाम को बेहद जोशीली मुलाकात रही। इस दौरान हमने कर्नाटक के राजनीति और आपसी हित के मामलों पर चर्चा की है। उन्होंने आगे लिखा 'मैं बुधवार को बेंगलुरु में उनके शपथ समारोह में हिस्सा लूंगा।'' 

ये भी पढ़ें: हम पर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाते हैं, कांग्रेस ने पूरा अस्तबल बेच खाया हैः अमित शाह

समाचार एजेंसी एएनआई की माने तो कुमारस्वामी के शपथ समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल होंगे। इसके साथ ही कहा जा रहा ही कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी कुमारस्वामी के शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं। केजरीवाल को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें: लोक सभा चुनाव 2019 से पहले अगर राहुल ने किया जेडीएस से ब्रेकअप तो इन 3 वजहों से पड़ेगा पछताना

गौरतलब है कि कुमारस्वामी ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया-राहुल से मिलने से पहले कुमारस्वामी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से फोन के जरिए बात की। बता दें कि कुमारस्वामी बुधवार (23 मई) को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए