लाइव न्यूज़ :

"कुछ भी हो सकता है": कुमारस्वामी ने 2024 चुनाव के लिए बीजेपी-जेडीएस गठबंधन की ओर किया इशारा!

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2023 16:49 IST

कुमारस्वामी ने मंगलवार को बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, "मैं खासतौर पर किसी का नाम नहीं लेना चाहता। कुछ भी हो सकता है। इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, संभवत: यह इसी साल के अंत में या संसद चुनाव के बाद होगा। इसके लिए हमें इंतजार करना होगा।"

Open in App
ठळक मुद्देएचडी कुमारस्वामी ने 2024 चुनाव के लिए अपनी पार्टी की योजनाओं के बारे में एक और संकेत दिया है।कुमारस्वामी का बयान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के उस दावे के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने भविष्य में गठबंधन का संकेत दिया था।2024 लोकसभा चुनाव के लिए जद (एस) के संभवत: भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाने की सुगबुगाहट चल रही है।

बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने 2024 चुनाव के लिए अपनी पार्टी की योजनाओं के बारे में एक और संकेत दिया है।कुमारस्वामी ने मंगलवार को बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, "मैं खासतौर पर किसी का नाम नहीं लेना चाहता। कुछ भी हो सकता है। इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, संभवत: यह इसी साल के अंत में या संसद चुनाव के बाद होगा। इसके लिए हमें इंतजार करना होगा।"

कुमारस्वामी का बयान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के उस दावे के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने भविष्य में गठबंधन का संकेत दिया था। एएनआई के अनुसार, येदियुरप्पा ने कहा, "एचडी कुमारस्वामी जो भी कह रहे हैं वह बिल्कुल सच है और मैं उनके बयान का समर्थन करना चाहता हूं। कुमारस्वामी और हम भविष्य में साथ मिलकर लड़ेंगे।"

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जद (एस) के संभवत: भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाने की सुगबुगाहट चल रही है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि कुमारस्वामी ने अपने हालिया दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है।

संभावित भाजपा-जद(एस) गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कुमारस्वामी ने 12 जून को कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी समझौते पर फैसला तब लिया जाएगा जब स्थिति उत्पन्न होगी और संसदीय चुनाव लड़ने के लिए अभी तक उनके सामने कोई प्रस्ताव नहीं है। वहीं, एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि जद (एस) के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, "राज्य स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है, आने वाले दिनों में देखेंगे, राजनीति में भविष्य का अनुमान लगाना मुश्किल है।" भाजपा ने कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की कुल 28 सीटों में से 25 सीटें जीतकर परचम लहराया, जबकि एक सीट पर उसके समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट हासिल की।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पाBasavaraj Bommaiलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?