लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव के बीच एचडी देवेगौड़ा का ऐलान, "2024 का आम चुनाव लेफ्ट पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे, सीताराम येचुरी मेरे संपर्क में हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2023 14:45 IST

जेडीएस प्रमुख और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा है कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव वाम दलों के साथ मिलकर लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देएचडी देवेगौड़ा का ऐलान 2024 का लोकसभा चुनाव वाम दलों के साथ मिलकर लड़ेगेदेवेगौड़ा ने कहा कि सीपीएम नेता सीताराम येचुरी मेरे संपर्क में हैं, हम आगे की दिशा में बढ़ रहे हैंएचडी देवेगौड़ा कर्नाटक के दूसरे सबसे प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लूक रखते हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव के बीच देश के सियासी समीकरण में भी तेजी से बदलाव आ रहे हैं। जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) ने विधानसभा चुनाव के बीच अगले साल होने वाले देश के आम चुनाव को लेकर एक अहम घोषणा की है। जेडीएस प्रमुख और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा है कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव वाम दलों के साथ मिलकर लड़ेगी।

कर्नाटक के दूसरे सबसे प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लूक रखने वाले और ओल्ड कर्नाटक में मजबूत पैठ रखने वाले एचडी देवेगौड़ा ने बीते शनिवार को बेंगलुरु में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें पार्टी की ओर से जारी किये गये 12 सूत्री चुनावी वादों पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए देवेगौड़ा ने कहा, "हम केरल में वामपंथी पार्टी के साथ सीटें साझा कर रहे हैं और सीपीएम नेता सीताराम येचुरी मेरे संपर्क में हैं।"

मुस्लिमों के 4 फीसदी आरक्षण को खत्म किये जाने और लिंगायत के साथ-साथ वोक्कालिगा को 2-2 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण देने के सरकार के फैसले पर देवेगौड़ा ने कहा कि आरक्षण के संबंध में वह सभी समुदायों के प्रति निष्पक्ष रहे हैं। उन्होंने कहा, “कर्नाटक में मेरी वजह से वाल्मीकियों को एसटी आरक्षण दिया गया। हवानूर आयोग ने ग्रामीण वोक्कालिगाओं को सबसे पिछड़े के रूप में पहचाना और उन्हें 9 फीसदी आरक्षण मेरी प्रयासों से दिया। लेकिन इसके साथ ही मैंने मुसलमानों को 4 फीसदी, अति पिछड़ों को 1 फीसदी और वोक्कालिगा को 4 फीसदी आरक्षण दिये जाने को सुनिश्चित किया था।”

इसके साथ ही पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को लेकर कहा कि वह एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैं 13 दलों का समर्थनप्राप्त एक निर्वाचित प्रधानमंत्री था। हमने तब कर्नाटक में 16 सीटें जीती थीं। ज्योति बसु ने मुझसे अनुरोध किया और मैंने न चाहते हुए भी उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।

मालूम हो कि एचडी देवेगौड़ा कर्नाटक के वोक्कालिगा समुदाय के सबसे प्रभावशाली नेताओं में एक माने जाते हैं। वैसे तो कर्नाटक की सियासत में लिंगायत समुदाय बेहद अहम माना जाता है क्योंकि इनकी जनसंख्या 17 फीसदी है लेकिन 15 फीसदी जनसंख्या के साथ वोक्कालिगा भी कर्नाटक की सियासत में अपना विशेष स्थान रखते हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि ओल्ड कर्नाटक को लेते हुए वोक्कालिगा समुदाय सूबे की 224 सीटों में से लगभग 100 विधानसभा सीटों पर महत्वपूर्ण प्रभाव रखते हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एचडी देवगौड़ालोकसभा चुनाव 2024जनता दल (सेक्युलर)सीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

क्राइम अलर्टकैदी संख्या 15,528, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने जेल में पहली रात बिताई

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम