लाइव न्यूज़ :

झारखंड में देवघर जिले में एके-47 से ब्रस्ट फायर होने से ड्यूटी में तैनात हवलदार शिवपूजन पाल की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2025 16:58 IST

बताया जा रहा है कि हवलदार शिवपूजन पाल अपनी एके-47 राइफल की शूटिंग रिंग को चार्ज दे रहे थे।  इसी दौरान, दुर्घटनावश एके-47 से ब्रस्ट फायर हो गया।

Open in App

देवघर: झारखंड में देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित जैप-5 कैंप के मैगजीन ड्यूटी में तैनात हवलदार शिवपूजन पाल (50) की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई मृतक जवान की पहचान जैप-05 के हवलदार शिवपूजन पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भभुआ (बिहार) के निवासी थे। 

बताया जा रहा है कि हवलदार शिवपूजन पाल अपनी एके-47 राइफल की शूटिंग रिंग को चार्ज दे रहे थे।  इसी दौरान, दुर्घटनावश एके-47 से ब्रस्ट फायर हो गया। राइफल से निकली 6 से 7 गोलियां हवलदार शिवपूजन पाल की गर्दन में लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में आगे की जांच और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। किस परिस्थिति में गोली चली, इसकी पड़ताल की जा रही है। एसपी सौरभ की क्राइम मीटिंग से निकलकर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार भी जैप-5 परिसर पहुंचे। 

रांची से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जैप-5 के समादेष्टा दीपक कुमार भी मामले की सूचना पाकर वह भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। बहरहाल, जांच के बाद ही गोली चलने के कारणों का पता चल पायेगा। मीडियाकर्मियों को गेट पर ही रोक दिया गया। अंदर जाने नहीं दिया गया।

टॅग्स :देवघरझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?