लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में किसानों से बातचीत की है, खबर में विस्तार से इसपर लिखूंगा: पत्रकार मनदीप पुनिया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया ने रिहा होने के बाद कहा है कि उन्होंने तिहाड़ जेल में किसानों से बात कर बातचीत के अंश अपनी टांगों पर लिखे, जिसके बारे में वह अपनी खबर में विस्तार से लिखेंगे।

पुनिया को अदालत से जमानत मिलने के बाद बुधवार को जेल से रिहा किया गया था।

जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''यहां (जेल के अंदर) रहना मेरे लिए एक अवसर बनकर आया है। मुझे जेल में बंद किसानों से बात करने का मौका मिला और मैंने उनसे हुई बातचीत के अंश अपनी टांगों पर लिख लिए। मैं अपनी खबर में इस बारे में विस्तार से लिखूंगा।''

उन्होंने कहा, ''मेरा काम ग्राउंड जीरो से खबर देना है...मैंने किसानों से पूछा कि उन्हें क्यों और कैसे गिरफ्तार किया गया।''

पुनिया ने कहा कि वह सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन शुरू होने के पहले दिन से ही इसे कवर कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''एक पत्रकार के रूप में सच्चाई और ईमानदारी से खबर देना मेरी जिम्मेदारी है। मैं बस वही कर था। मैं प्रदर्शन स्थल पर हमला करने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी से मेरे काम में बाधा पहुंची है। मेरा कीमती समय बर्बाद हुआ है। मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलत काम किया।''

पुनिया ने पुलिस पर उनके काम में दखल देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना से अपने काम को जारी रखने के उनके संकल्प को मजबूती मिली है।

दिल्ली पुलिस ने पुनिया को गत शनिवार सिंघु बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। उनपर सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, जान-बूझकर व्यवधान डालने और गैर-कानूनी हस्तक्षेप करने के आरोप हैं।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने रविवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि 25 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने के बाद बुधवार को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए