लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede Incident: हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

By अंजली चौहान | Updated: July 5, 2024 08:26 IST

Hathras Stampede Incident: राहुल गांधी हाथरस जा रहे हैं भगदड़ पीड़ितों से मिलने

Open in App

Hathras Stampede Incident: विपक्ष के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार, 5 जुलाई की सुबह-सुबह ही कांग्रेस नेता हाथरस के लिए कार में निकल पड़े हैं। वह भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे और उनका हाल जानेंगे। 2 जुलाई की शाम को हाथरस में आयोजित सत्संग में करीब 123 लोगों की मौत हो गई। कार्यक्रम में मची भगदड़ में सैकड़ों लोग अब भी घायल है जिनका इलाज जारी है। वहीं, जिन परिवारों के लोगों की मृत्यु हो गई, उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गौरतलब है कि धार्मिक उपदेशक नारायण साकर हरि के सत्संग में हुई, जिन्हें 'भोले बाबा' के नाम से भी जाना जाता है के आयोजन में यह भगदड़ मची। हादसे के बाद से भोले बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि वह मामले की तह तक जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी। 

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को हाथरस में सत्संग आयोजित करने वाले स्वयंभू संत 'भोले बाबा' की तलाश में मैनपुरी के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में तलाशी अभियान चलाया। घटना पर प्रार्थना सभा के आयोजकों के नाम पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन 'भोले बाबा' का नाम अभी तक नहीं बताया गया है। इससे पहले 4 जुलाई को मैनपुरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील कुमार ने कहा था, "बाबा आश्रम के अंदर नहीं मिले हैं।"

डीएसपी मैनपुरी सुनील कुमार ने कहा, "आश्रम के अंदर 40-50 सेवादार हैं। वह ('भोले बाबा') अंदर नहीं हैं, न तो वह कल थे और न ही आज हैं।" एसपी सिटी राहुल मिठास ने कहा, "मैं आश्रम की सुरक्षा जांचने आया था। यहां कोई नहीं मिला।" 

घटनाक्रम में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए। आधिकारिक बयान के अनुसार, विषय वस्तु की व्यापकता और जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। न्यायिक आयोग अगले दो महीनों में हाथरस भगदड़ के विभिन्न पहलुओं की जांच करेगा और जांच के बाद राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

टॅग्स :राहुल गांधीहाथरसउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह