लाइव न्यूज़ :

हाथरस मामला: 'शर्मनाक सच, कई भारतीय दलितों, मुस्लिमों और आदिवासियों को इंसान नहीं समझते', CM योगी को फिर राहुल गांधी ने घेरा

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2020 11:24 IST

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी सरकार और पुलिस कह रही है कि किसी के साथ रेप नहीं हुआ। राहुल ने साथ ही कहा कि कई भारतीयों के लिए वह कुछ नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस मामले पर राहुल गांधी ने फिर योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना कीराहुल ने ट्वीट कर कहा कि ये शर्मनाक सच्चाई है कि कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को इंसान नहीं समझते

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि ये शर्मनाक सच्चाई है कि कई भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं है। राहुल गांधी पिछले हफ्ते हाथरस भी गए था जहां उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी।

राहुल गांधी ने रविवार सुबह ट्वीट किया, 'शर्मनाक सच्चाई ये है कि कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को इंसान नहीं समझते हैं। मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस कह रही है कि किसी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ और कई दूसरे भारतीयों के लिए वह कोई नहीं थी।' राहुल ने इस ट्वीट के साथ एक वेबसाइट का लिंक भी साझा किया।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस की घटना को लेकर यूपी सरकार पर शुरू से ही आक्रामक रहे हैं। पीडि़ता के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना 14 सितंबर को हुई। हालांकि, अब इस मामले में कई नए मोड़ आ गए हैं और यूपी पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई है।

बहरहाल, घटना के बाद गंभीर अवस्था में 19 साल की पीड़िता को अलीगढ़ में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। यूपी सरकार की आलोचना इस पूरे मामले में उसकी भूमिका को लेकर भी हो रही है।

पीड़िता का शव आधी रात में आनन-फानन में जलाया गया, इसे लेकर भी यूपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। यूपी सरकार की अनुशंसा पर इस मामले की जांच को अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी पूरे मामले का संज्ञान लिया है जिस पर सोमवार को अहम सुनवाई होनी है। प्रियंका गांधी ने इस मामले में हाथरस डीएम को हटाने और इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की थी।

टॅग्स :हाथरस केसराहुल गांधीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए