लाइव न्यूज़ :

हाथरस केसः मायावती ने कहा- विरोधी सरकार हमें गुलाम बनाए रखना चाहती है

By गुणातीत ओझा | Updated: October 9, 2020 16:00 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस केस को लेकर एक बार फिर विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विरोधियों की सरकार में हमेशा दलितों पर जुल्म होता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस केस को लेकर एक बार फिर विरोधियों पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि विरोधियों की सरकार में हमेशा दलितों पर जुल्म होता रहा है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती से हुई बर्बर घटना का जिक्र करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर भाजपा, कांग्रेस सहित अन्‍य विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब भी इनकी सरकार सत्ता में आती है, दलित समाज के लोगों पर जुल्‍म ज्‍यादती की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा एंड कम्‍पनी की सरकारें हमारे लोगों पर जुल्म ढाती हैं और उनका शोषण करती हैं। मायावती ने पार्टी संस्थापक काशीराम की पुण्यतिथि पर मीडिया को संबोधित करते हुए शुक्रवार को विरोधियों पर जमकर बरसीं। 

मायावती ने कहा कि विरोधियों की सरकार में विकास, उत्‍थान के मामले में दलित समाज को कहीं नहीं रखा जाता। ये पार्टियां राजनीतिक फायदे के लिए दलित वर्ग की बहन-बेटियों पर जुल्‍म-ज्‍यादती होने पर ड्रामा करने से बाज नहीं आती। हाथरस मामला ही नहीं इसके जैसे कई उदाहरण हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा दोनों के राज में दलित समाज का कोई उत्‍थान या विकास नहीं हुआ। इसके उलट उनके साथ बड़े पैमाने पर जुल्‍म और ज्‍यादती हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सबी विरोधी पार्टिंयों में मिलीभगत है। शोषण की प्रवृति रखने वाली ये सरकारें  हम लोगों को गुलाम बनाए रखना चाहती हैं।

 

उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जातिवादी, पूंजीवादी और संकीर्ण मानसिकता वाली पार्टियों के दुष्प्रचार के प्रति सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने पर हमें केन्द्रित होना चाहिए। मायावती ने अपने विरोधियों पर पार्टी के मूवमेंट को कमजोर करने की साजिश का आरोप भी लगाया। उन्‍होंने कहा कि विरोधियों के इशारे पर बाबा साहेब के नाम पर बने अनेकों संगठन और पार्टियां असल में बसपा के मूवमेंट को कमजोर करने के लिए हैं। ये संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि काशीराम ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर के बताये रास्तों पर चलकर बसपा को आगे बढ़ाने और चुनाव लड़ने के लिये हमेशा अपनी पार्टी के लोगों से ही आर्थिक मदद ली है। न कि कांग्रेस, भाजपा व अन्य दलों की तरह बड़े बड़े पूंजीपतियों और धन्ना सेठों से। मायावती ने कहा कि ऐसे संगठनों के पास धन बसपा की तरह अपने लोगों से नहीं आता है। इनके कार्यकर्ता लोगों को गुमराह करते हैं कि बसपा तो आए दिन चंदा ही इकट्ठा करती रहती है। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज को इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

टॅग्स :हाथरस केसमायावतीकांशी राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"