लाइव न्यूज़ :

Haryana Municipal Election: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा को झटका, कई सीट पर निर्दलीय आगे, कांग्रेस पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2020 15:16 IST

हरियाणा निकाय चुनावः हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। अभी तक मुकाबले में निर्दलीय ने कई सीट पर बाजी मार ली है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में नगर निकाय चुनाव में रविवार को लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ था।कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर तमाम एहतियाती उपायों और कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।भाजपा-जजपा गठबंधन को उकलाना और धारूहेड़ा में हार हुई है।

चंडीगढ़ः हरियाणा में नगर निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को झटका लगा है। किसान आंदोलन का असर यहां दिख रहा है। कांग्रेस ने सोनीपत में जीत हासिल की है।

भाजपा-जजपा गठबंधन को उकलाना और धारूहेड़ा में हार हुई है। तीन नगरपालिका में बड़ा झटका लगा है। तीन जगहों सतारूढ़ पार्टी की जगह निर्दलीय प्रत्याशी जीत गए हैं। हिसार के उकलाना, रोहतक के सांपला और रेवाड़ी के धारुहेड़ा में निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी विजेता घोषित किये गए हैं।

हरियाणा नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। नवीनतम रुझानों में भाजपा ने रेवाड़ी और पंचकूला में बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस ने सोनीपत पर कब्जा कर लिया है। अंबापूला में भाजपा को झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। यहां पर कांग्रेस चौथे स्थान पर है।

पंचकूला में, भाजपा के मेयर प्रत्याशी कुलभूषण गोयल वर्तमान में कांग्रेस उम्मीदवार उपिंदर कौर अहलूवालिया के खिलाफ 24,080 वोटों से आगे चल रहे हैं, जो 19,148 वोटों से पीछे हैं। इस बीच, रेवाड़ी में विजयी उम्मीदवार भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूनम यादव हैं।

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के सभी वार्डों के सदस्य और महापौर पद के लिए, रेवाड़ी के नगरपालिका परिषद, सांपला (रोहतक), धारूहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार) की नगरपालिका समितियों के अध्यक्ष और सभी सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

नगरपालिका समिति, इंद्री (करनाल) के वार्ड नंबर सात, भूना (फतेहाबाद) के 13, राजौंद (कैथल) के 12, नगरपालिका परिषद फतेहाबाद के 14 और नगरपालिका परिषद सिरसा के वार्ड नंबर 29 के लिए भी उपचुनाव हुआ। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी।

मतदान केंद्रों और संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। चुनाव के नतीजे 30 दिसंबर को आएंगे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 रोगियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर अंतिम घंटे में अपना वोट डालने की अनुमति दी थी। सिंह ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर केंद्र और राज्य प्राधिकरणों द्वारा जारी की गई सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। 

टॅग्स :हरियाणाकिसान आंदोलनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टीदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप