लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज का विवादित बयान, कहा- देश के हर इंसान को RSS से जुड़ना चाहिए

By भारती द्विवेदी | Updated: May 30, 2018 16:48 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) के निमंत्रण स्वीकार करने पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने ये बयान दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: हरियाण सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल विज पिछले कुछ दिनों से अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। बुधवार को मंत्री फिर से अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा है-'आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है। जो व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करता है। देश का हर इंसान कभी ना कभी इससे जुड़े ये अनिवार्य करना चाहिए।' 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) का निमंत्रण स्वीकार करने पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने ये बयान दिया है।

हरियाण सरकार में मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को राहुल गांधी पर ट्वीट करते हुए उनकी तुलना निपाह वायरस से की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- 'राहुल गांधी निपाह वायरस की तरह हैं, जो पार्टी इनके संपर्क में आएगी वह खत्म हो जाएगी।' हरियाणा के मंत्री ने ट्वीट कर ये बात कही है। 

इससे पहले भी कई मुद्दों पर विवादित बयान दे चुके हैं। इसी साल जनवरी में खादी कैलेंडर से महात्मा गांधी फोटो हटने अनिल विज ने कहा था की गांधी का नाम जुड़ने से खादी की ये हालत हुई है। हालांकि इस बयान के बाद चारों तरफ से आलोचना झेलने के बाद उन्होंने ये बयान वापस लिया था।

टॅग्स :अनिल विजआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब