लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने 14 और जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश दिए

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 जनवरी हरियाणा सरकार ने किसानों के आंदोलन के मद्देनजर किसी गड़बडी को रोकने के उद्देश्य से राज्य के 14 और जिलों में 30 जनवरी की शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित रखने के शुक्रवार को आदेश जारी किए।

गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि वॉयस कॉल को छोड़कर शनिवार शाम पांच बजे तक अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगी।

सरकार ने मंगलवार को सोनीपत, झज्जर और पलवल जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का आदेश दिया था।

आदेश के अनुसार इन तीन जिलों में भी शनिवार शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

हरियाणा सरकार ने आदेश में कहा है कि वॉयस कॉल को छोड़कर अगले 24 घंटे के लिए 30 जनवरी शाम पांच बजे तक दूरसंचार सेवाएं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रीचार्ज को छोड़कर), सभी डोंगल सेवाएं (मोबाइल नेटवर्क संबंधी) इत्यादि इन 14 जिलों में निलंबित रहेंगी तथा सोनीपत, पलवल और झज्जर में निलंबन अवधि विस्तारित की गई है।

इसने कहा कि शांति एवं लोक व्यवस्था में किसी व्यवधान को रोकने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘एडीजीपी, सीआईडी, हरियाणा द्वारा संज्ञान में गया है...किसानों के जारी आंदोलन के संबंध में हरियाणा के विभिन्न जिलों में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं तथा राज्य के कुछ जिलों में प्रदर्शनकारियों, आंदोलनकारियों, शरारती और असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था एवं शांति में खलल डाले जाने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई