लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: करनाल एसडीएम ने सिर फोड़ देने के दिए थे निर्देश, किसानों का जगह-जगह चक्काजाम, आंदोलन की पांच खास बातें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 28, 2021 21:41 IST

Haryana Farmers Protest Latest Update Top News: किसानों ने करनाल में हाईवे जाम कर दिया. किसान करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की एक सभा का विरोध कर रहे थे. करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ तो किसानों ने हरियाण में जगह-जगह चक्काजाम कर दिया. पढ़ें हरियाणा में आज हुए किसान आंदोलन की पांच खास बातें- 

Open in App
ठळक मुद्देकरनाल में किसानों ने किया चक्काजाम पुलिस ने किया लाठीचार्जकरनाल एसडीएम का वीडियो वायरल, लाठी मारो, पुलिस से कहा सिर फोड़ दोपुलिस बर्रब कार्रवाई से नाराज किसानों ने हरियाणा में जगह-जगह किया चक्काजाम

Haryana Farmers Protest Latest Update Top News: हरियाणा में आज हुए किसान आंदोलन में कई प्रमुख खबरे सामने आई है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा पुलिस को किसानों को सिर में लाठी मारने और सिर फोड़ देने के निर्देश दे रहे हैं. वहीं किसानों ने करनाल में हाईवे जाम कर दिया. किसान करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की एक सभा का विरोध कर रहे थे. करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ तो किसानों ने हरियाण में जगह-जगह चक्काजाम कर दिया. पढ़ें हरियाणा में आज हुए किसान आंदोलन की पांच खास बातें- 

1) हरियाणा के करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी. इस दौरान कई किसानों को सिर में चोट आई. खून से लथपथ किसान पुलिस की लाठियों से बचते नजर आए लेकिन लाठियां कम नहीं हुई. आदोंलन कर रहे किसानों ने करनाल स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा जाम कर दिया था. बसताड़ा हाईवे पर बैठे किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठिया बरसाई. इस दौरान कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकी कई बुजुर्ग किसानों को पुलिस ने ससम्मान कुर्सी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. 

2) वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे करनाल एसडीएम पुलिसकर्मियों को निर्देश दे रहे हैं कि किसानों के सिर फोड़ देना. इस वायरल वीडियो के बारे में जब करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा से मीडिया ने पूछा तो उन्होंन कहा कि, कई जगहों पर पथराव शुरू हो गया था. ब्रीफिंग के दौरान कहा गया था कि आनुपातिक रूप से बल प्रयोग करें. 

3) हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए इस लाठीचार्ज की खबर जैसे ही हरियाणा के बाकी इलाकों में फैली तो तमाम किसान संगठनों ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में सड़कों, हाईवे और टोल-प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया. पंचकुला में किसानों ने चांदीमंदिर के पास स्थित टोल प्लाजा जाम कर दिया. इससे  पंचकुला-शिमला हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया. टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई. इस घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. 

4) दरअसल, निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को करनाल में बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया था. इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित बीजेपी के 6 सांसद, 6 राज्य सभा सांसद और 12 विधायक, पूर्व विधायक, लोकसभा, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों सहित बीजेपी संगठन के कई पदाधिकारी भी पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री खट्टर के विरोध में सैकड़ों किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा और हाइवे जाम कर दिया. घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. जब किसान नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोट आई.  

5) हरियाणा में हुए किसान आंदोलन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई. मुख्यमंत्ररी खट्टर ने कहा कि, सरकारी कामकाज में बाधा डालना लोकतंत्र के खिलाफ है. अगर वे विरोध करना चाहते थे, तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए था. यदि वे राजमार्ग जाम करते हैं और पुलिस पर पथराव करते हैं, तो पुलिस भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाएगी. हम इसे देखेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

टॅग्स :हरियाणाKarnalकिसान आंदोलनFarmersfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम