लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: नये कृषि कानूनों के खिलाफ टोल पर किसानों ने मनाया काला दिवस

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:25 IST

Open in App

जींद/सोनीपत/भिवानी (हरियाणा), छह मार्च नये कृषि कानूनों के खिलाफ जींद में बदोवाल टोल पर प्रदर्शनकारी किसानों ने शनिवार को काला दिवस मनाया और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बदोवाल टोल पर धरने पर बैठे किसान काले झंडे लेकर और पर बाजू पर काली पट्टी बांध कर पहुंचे थे। पहले की तरह ही शनिवार को भी पांच किसानों ने क्रमिक अनशन किया।

टोल पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनजीत बनवाला ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। सरकार जाति और धर्म के नाम पर बांटकर किसान आंदोलन को कमजोर करना चाहती है, लेकिन हम कभी भी उसके इन मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।’’

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रदर्शनकारी किसान विधानसभा और लोकसभा का भी घेराव करेंगे, लेकिन आंदोलन को सफल बनाकर ही रहेंगे।

इस बीच, राज्य के सोनीपत में आंदोलनरत किसानों ने अपनी पूर्व घोषणा के तहत कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे को कुछ घंटों के लिए अवरूद्ध कर दिया। किसानों ने मांडोठी टोल के पास केएमपी अवरूद्ध कर दिया। महिलाएं काली चुन्नी ओढ़ कर और किसान बाजू पर काली पट्टी बांध कर यहां पहुंचे थे।

भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ काला दिवस मनाया।

वहां किसान नेता गंगाराम श्योराण ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि गांव-गांव तक इस मुहिम को ले जाया जाएगा और 36 बिरादरी के लोगों को एकत्रित कर दिल्ली बॉर्डर पर जाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का कार्य किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?