लाइव न्यूज़ :

पिता को फरलो मिलने पर भावुक हुए दुष्यंत चौटाला, कहा- इस परिवर्तन की नींव के अंदर वो हमारे...

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 26, 2019 17:04 IST

दिवाली के दिन यानी रविवार (27 अक्टूबर) को वह राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और आज या कल सुबह में उनके पिता चौटाला तिहाड़ जेल से निकलकर बेटे की ताजपोशी में शरीक हो सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव में किंग मेकर रहे जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को तिहाड़ जेल प्रशासन ने दो हफ्तों की फरलो दी है।पिता को मिली फरलो के बाद दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से अपने जज्बात साझा किए और कहा कि इससे बड़ी खुशी की बात कुछ और नहीं है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में महज 10 सीटें जीतकर किंग मेकर बनकर उभर जनता जननायक पार्टी (जेजेपी) अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के लिए यह दिवाली कई मुनाफों वाली है। दिवाली के दिन यानी रविवार (27 अक्टूबर) को वह राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और आज या कल सुबह में उनके पिता चौटाला तिहाड़ जेल से निकलकर बेटे की ताजपोशी में शरीक हो सकेंगे।

दरअसल, अजय चौटाला को दो हफ्तों की फरलो मिली है। पिता को फरलो मिलने पर दुष्यंत चौटाला भावुक हुए और मीडिया से कहा, ''इस परिवर्तन की नींव के अंदर वो हमारे कंधों को ताकत देंगे तो मेरा लिए उससे बड़ी खुशी की बात कुछ नहीं है।''

बता दें कि दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला अपने पिता और पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के साथ दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में शिक्षक भर्ती घोटाला के तहत बंद हैं। अजय चौटाला को तिहाड़ प्रशासन ने 14 दिनों की फरलो (छुट्टी) दी है। विशेष सीबीआई अदालत ने अजय चौटाला और उनके पिता ओम प्रकाश चौटाला को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई थी। 

तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा, ''अजय चौटाला को फरलो दी गई है और उन्हें आज शाम या कल सुबह बाहर जा सकते हैं। उन्हें दो हफ्तों की फरलो दी गई है।''

बता दें कि हरियाण चुनाव नतीजे आने के बाद जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने तिहाड़ जाकर पिता अजय चौटाला से मुलाकात की थी। 

बता दें कि फरलो या परोल छुट्टी के प्रकार हैं लेकिन दोनों की अलग-अलग परिस्थियों में कैदियों की दी जाती हैं। फरलो के लिए जेल महानिदेशक अनुमति दे सकता है वहीं, परोस खास स्थिति में सरकार या अदालत के द्वारा दी जाती है। 

हरियाणा में जेजेपी ने 10 सीटें जीती हैं। बीजेपी और जेजेपी मिलकर नई सरकार का गठन करने जा रही हैं। शनिवार (26 अक्टूबर) को मनोहर लाल खट्टर ने एलान किया कि कल सवा दो बजे वह सीएम पद की शपथ लेंगे तो वहीं दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणादुष्यंत चौटालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टरजननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ