लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में फिर सरकार बनाएंगी बीजेपी! अमित शाह ने दिये संकेत, ट्वीट कर सीएम खट्टर को दी बधाई

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2019 18:30 IST

माना जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर आज ही हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण से मिल सकते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हरियाणा में बीजेपी 40 सीट जीत सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने ट्वीट कर मनोहर लाल खट्टर को दी बधाईखट्टर आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश कर सकते हैं दावा

हरियाणा में उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आने के बावजूद अमित शाह ने ट्वीट कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बधाई दी है। अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और ऐसे में जनता ने पार्टी को सेवा के लिए चुना है। साथ ही अमित शाह ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के महाराष्ट्र में जीत पर भी खुशी जताई है।

अमित शाह ने गुरुवार शाम ट्वीट किया, 'भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि अभिनंदन। मोदी जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार निरंतर प्रदेश की प्रगति और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगी। भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि अभिनंदन।'

साथ ही अमित ने ट्वीट किया, 'गत 5वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सुभाष बारला और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।'

माना जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर आज ही हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण से मिल सकते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

हरियाणा में किसी पार्टी को बहुमत नहीं

हरियाणा में इस बार किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। बीजेपी ने यहां 31 सीटों पर जीत हासिल की है और 9 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 24 सीट जीत चुकी है। पार्टी 7 सीटों पर फिलहाल आगे है। जेजेपी ने भी 10 सीट पर जीत हासिल की है। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहमनोहर लाल खट्टरविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट