लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 7 जून तक बढ़ाया गया कोविड लॉकडाउन, ऑड-ईवन से खुलेंगी दुकानें, जानें सभी गाइडलाइंस

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2021 12:23 IST

हरियाणा में एक बार फिर कोरोना संबंधी पाबंदियों को 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि कुछ छूट मिलेंगी। अब दुकाने सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक खोली जा सकेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में 7 जून तक कोविड लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगाहरियाणा में अभी शैक्षणिक संस्थान भी 15 जून तक बंद रहेंगे, सुबह 9 से तीन बजे तक खुलेंगी दुकानेंराज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हरियाणा में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 23,094 है

हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लागू 'लॉकडाउन' को 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बारे में घोषणा की। हालांकि, अब प्रतिबंधों के बीच दुकानों को सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

सभी दुकानदारों को ऑड-ईवन नियमों का पालन करना होगा। वहीं शैक्षणिक संस्थान अभी 15 जून तक बंद रहेंगे। वहीं नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। 

इससे पहले हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 97 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 8,132 हो गई, जबकि इस महामारी के 1,868 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,53,937 पर पहुंच गई। 

हिसार में 15, गुड़गांव में नौ और जींद जिले में आठ और मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों में से हिसार में 168 मामले, यमुनानगर में 148, सिरसा और भिवानी में 147-147 जबकि गुड़गांव में 125 मामले सामने आये है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 23,094 है। वहीं, 7,22,711 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप