लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर का तंज, कहा- 'राहुल जी' चाहें तो हरियाणा से टीकाकरण करवा सकते हैं 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 3, 2021 08:14 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि अगर वह चाहें तो हरियाणा से भी खुद को टीका लगवा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के ट्वीट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तंज कसा है। उन्हांने कहा कि ‘राहुल जी’ चाहें तो हरियाणा से भी अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'जुलाई का महीना आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।'

देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि अगर वह चाहें तो हरियाणा से भी खुद को टीका लगवा सकते हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की कथित कमी का हवाला देते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'जुलाई का महीना आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।'

खट्टर ने कसा तंज

इसके जवाब में, खट्टर ने गांधी को 'राहुल जी' के रूप में संबोधित किया और कोविन पोर्टल की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आप यहां पंजीकरण कर सकते हैं। ऐप भी उपलब्ध है।' खट्टर ने अपने ट्वीट में कहा, 'आप चाहें तो हरियाणा से भी टीका लगवा सकते हैं, जहां दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में नागरिक हर रोज टीकाकरण करवा रहे हैं।'

34 करोड़ डोज लगाई गई

हम बता दें कि देश में करीब 34 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है। इनमें से 27 करोड़ से अधिक लोगों ने पहली और करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है।  

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरराहुल गांधीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी