लाइव न्यूज़ :

हरियाणा : अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान गीतिका जाखड़ के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:51 IST

Open in App

हरियाणा पुलिस में उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान गीतिका जाखड़ के खिलाफ मकान में अनधिकृत प्रवेश का एक मामला दर्ज किया गया है। जाखड़ हिसार स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गई थीं और पारिवारिक संपत्ति को लेकर कथित तौर पर बहस की थी। गीतिका वर्तमान में फतेहाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। अगरोहा के थाना प्रभारी प्रियांशु दीवान ने मंगलवार को फोन पर इस मामले की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘गीतिका जाखड़, उनके भाई बलराम जोकि एक नायब तहसीलदार हैं, उनके पिता और दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’ गीतिका पर आरोप है कि पैतृक संपत्ति को लेकर जारी विवाद के बीच वह हिसार में अपने रिश्तेदार घर गयीं थीं, जहां उनका परिवार से झगड़ा हो गया। गीतिका के रिश्तेदार प्रकाश वीर ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपने के बाद इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। गीतिका के रिश्तेदार प्रकाश वीर का आरोप है कि गीतिका अपने भाई और अन्य लोगों के साथ पुलिस वाहन में अग्रोहा स्थित उनके आवास पर आईं और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मारपीट की। गीतिका और उनके भाई ने इन आरोपों से इनकार किया है। बलराम की ओर से भी एक शिकायत दर्ज करायी गई है जिसमें प्रकाश वीर और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?