लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कई राजनेता दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP में शामिल, तेजबहादुर देंगे CM खट्टर को चुनौती

By बलवंत तक्षक | Updated: October 1, 2019 08:10 IST

जवानों को खराब खाना देने का वीडिओ वायरल कर चर्चा में आए बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव भी जेजेपी में शामिल हो गए हैं. तेज बहादुर ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल से विस चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

Open in App
ठळक मुद्देराजौंद क्षेत्र से दो बार विधायक रहे सतविंद्र सिंह राणा भी कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल हो गए. जींद क्षेत्र से चार बार विधायक रहे पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता आज समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हो गए

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शुरू होने के बाद भी दल-बदल का खेल जारी है. टिकट की चाह में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का दामन थामने वालों की कमी नहीं है. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को उचित मान-सम्मान का वादा किया है.

जींद क्षेत्र से चार बार विधायक रहे पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता आज समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हो गए, हालांकि, गुप्ता राजनीति से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन जेजेपी जींद से उनके बेटे महावीर को चुनाव लड़ाएगी. गुप्ता के जेजेपी में आने से जींद में मुकाबला रोचक हो गया है.

राजौंद क्षेत्र से दो बार विधायक रहे सतविंद्र सिंह राणा भी कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल हो गए. राणा कालका क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन इनेलो के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के कांग्रेस में आने पर उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं रही.

टिकटों की घोषणा से पहले जेजेपी में आए राणा को जेजेपी चुनाव लड़ाएगी. जवानों को खराब खाना देने का वीडिओ वायरल कर चर्चा में आए बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव भी जेजेपी में शामिल हो गए हैं. तेज बहादुर ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल से विस चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. रेवाड़ी जिले के तेजबहादुर ने लोस चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से सपा से पर्चा दाखिल किया था, लेकिन तब उनका पर्चा रद्द हो गया था.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019तेज बहादुर यादवहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला