लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनावः वंशवाद पर भाजपा सख्त, वर्तमान MP व MLA के परिवार को टिकट नहीं, 29 सितंबर को बैठक

By भाषा | Updated: September 25, 2019 19:42 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देसमझा जाता है कि पार्टी ने जोर दिया है कि वर्तमान सांसदों एवं विधायकों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं दिया जाये।पार्टी की रणनीति को लेकर बुधवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 सितंबर को होने की संभावना है जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जायेगा।

समझा जाता है कि पार्टी ने जोर दिया है कि वर्तमान सांसदों एवं विधायकों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं दिया जाये। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर बुधवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

हरियाणा के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी अपने वर्तमान जन प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं देगी जो उसके वंशवाद की राजनीति के खिलाफ रुख पर आधारित है । पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि हालांकि राज्यसभा सांसद वीरेन्द्र सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह को टिकट देने से मना नहीं किया जायेगा क्योंकि वह पहले से ही विधायक है।

ऐसी खबरे आ रही हैं कि भाजपा के कई सांसद अपने परिवार के सदस्यों का नाम चुनाव में टिकट के लिये आगे कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी को यह सैद्धांतिक रुख लेना पड़ रहा है कि वर्तमान जन प्रतिनिधियों के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं दिया जायेगा। हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव हैं। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष