लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election 2024: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, जानें किसे मिलेगा टिकट

By अंजली चौहान | Updated: September 6, 2024 15:18 IST

Haryana Assembly Election 2024: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैंॉ

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग पूनिया कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर पहुंचे हैंविनेश फोगाट दिल्ली में कांग्रेस ऑफिस पहुंचींहरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में शामिल होने से बड़ा बदलाव नजर आ रहा

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस पार्टी में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों पहलवानों को शपथ दिलाई है।  विधानसभा चुनाव से पहले दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से राजनीति गलियारे में हलचल बढ़ चुकी है।

विनेश फोगाट ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की जिसके मुताबिक, उन्होंने अपनी रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। विनेश पहले भारतीय रेलवे के तहत कर्मचारी थी लेकिन राजनीति में आने के कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद है।

यह घटनाक्रम 4 सितंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी हालिया मुलाकात के बाद हुआ है। वरिष्ठ राजनीतिक हस्ती के साथ उनकी चर्चा के बाद इस कदम की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी, जिससे उनके राजनीति में प्रवेश की अटकलें तेज हो गई थीं।

पार्टी प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, "वे (विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया) दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं...उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को भारी बढ़ावा मिलेगा।" ..खिलाड़ियों को आगे आना चाहिए क्योंकि हरियाणा युवाओं का राज्य है।''

इस बीच, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकुला विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा, "यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है कि वे चुनाव लड़ना चाहते हैं या नहीं। विनेश फोगाट ने देश को गर्व है। बजरंग पुनिया भी बहुत अच्छे पहलवान थे। खेल और राजनीति अलग-अलग चीजें हैं...अगर विनेश फोगाट ने फैसला कर लिया है कि उनका खेल करियर खत्म हो गया है, तो हम राजनीति में आने के उनके फैसले का स्वागत करते हैं...मुझे उम्मीद है कि वे दोनों राजनीति के लिए कुछ अच्छा करेंगे''

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019विनेश फोगाटबजरंग पूनियाकांग्रेसराहुल गांधीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम