लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election 2024: दुष्यंत चौटाला ने मायावती का निकाला तोड़, चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन हुआ कंफर्म

By आकाश चौरसिया | Updated: August 27, 2024 17:07 IST

Haryana Assembly Election 2024: दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन हो गया है। दोनों ने ये भी बताया कि जेजेपी और एएसपी कितनी सीट पर चुनाव लड़ने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Election 2024: जेजेपी और एएसपी का हुआ गठबंधन Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में चुनावी रंग चढ़ाHaryana Assembly Election 2024: अब मायावती के बाद चंद्रशेखर की हरियाणा में एंट्री

Haryana Assembly Election 2024: दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के बीच गठबंधन हो गया है। इसी के साथ दोनों नेताओं ने संयुक्त बैठक कर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 70 सीटों पर जेजेपी और आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात की आधिकारिक रूप से दुष्यंत चौटाला ने घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) और अजय चौटाला वाली (इनोला) ने इस चुनाव में पहले ही साथ लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। 

इसे लेकर जेजेपी में खलबली मची हुई थी कि आखिर वो किसके साथ जाए, क्योंकि बीते दिनों उनके कुछ विधायकों ने भाजपा का हाथ थाम लिया था। इसके बाद से दुष्यंत चौटाला अपनी रणनीति बनाने के अलावा धुंआधार प्रचार भी कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वो इस चुनाव में भाजपा को हराने के लिए आजाद समाज पार्टी के साथ चुनाव में जाएंगे। 

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने घोषणा कर बताया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक ही चरण में आयोजित किए जाएंगे, जिसके नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। भाजपा की नजर लगातार तीसरी बार सत्ता पर टिकी है, जबकि कांग्रेस का लक्ष्य राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करना है। 

इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की, खासकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और कहा, 'मैं जानता हूं कि बीजेपी अपने सहयोगियों को कैसे तोड़ती है।'

जेजेपी प्रमुख ने मतदाताओं को आश्वासन देते हुए कहा, "अगर हमारे पास संख्या है, तो हम कांग्रेस और भाजपा दोनों के खिलाफ सरकार बनाएंगे। हमारे गठबंधन का लक्ष्य हरियाणा को एक स्थिर सरकार प्रदान करना है।"

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Gurgaonदुष्यंत चौटालाचन्द्रशेखर आज़ादमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी