लाइव न्यूज़ :

हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव के दौरान अवैध सामग्री की जब्ती पांच गुना बढ़ी, मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टियों ने इकट्ठा की थी नगदी

By भाषा | Updated: October 21, 2019 21:37 IST

महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान जब्त की गयी अवैध सामग्री की मात्रा पिछले चुनाव की तुलना में लगभग पांच गुना तक बढ़ गयी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 156.94 करोड़ रुपये की कीमत की नकदी, शराब और आभूषण आदि बरामद किये गये।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिये बांटे जाने वाली नकदी, शराब और अन्य वस्तुओं की जब्ती का स्तर तीन से पांच गुना तक बढ़ गया है। निर्वाचन आयोग में महानिदेशक दिलीप शर्मा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद संवाददाताओं को बताया कि हरियाणा में कुल 24.17 करोड़ रुपये कीमत की अवैध सामग्री जब्त की गयी है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिये बांटे जाने वाली नकदी, शराब और अन्य वस्तुओं की जब्ती का स्तर तीन से पांच गुना तक बढ़ गया है। निर्वाचन आयोग में महानिदेशक दिलीप शर्मा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद संवाददाताओं को बताया कि हरियाणा में कुल 24.17 करोड़ रुपये कीमत की अवैध सामग्री जब्त की गयी है।

इसमें 9.10 करोड़ रुपये की नकदी, 11.80 करोड़ रुपये कीमत की शराब, 3.94 करोड़ रुपये कीमत की नशीली दवायें और चार लाख रुपये की कीमती धातुएं बरामद हुयी हैं। बरामद की गयी यह अवैध सामग्री पिछले चुनाव की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा है।

शर्मा ने बताया कि हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनाव में कुल 8.58 करोड़ रुपये और हाल ही में हुये लोकसभा चुनाव में 25 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री बरामद की गयी थी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के अलावा विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये सोमवार को मतदान हुआ।

शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान जब्त की गयी अवैध सामग्री की मात्रा पिछले चुनाव की तुलना में लगभग पांच गुना तक बढ़ गयी। शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 156.94 करोड़ रुपये की कीमत की नकदी, शराब और आभूषण आदि बरामद किये गये। इनमें 60.69 करोड़ रुपये की नकदी, 23.40 करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब, 19.52 करोड़ रुपये कीमत की नशीली दवायें और 53.32 करोड़ रुपये कीमत की कीमती धातुएं बरामद की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में 30 करोड़ रुपये की कुल अवैध सामग्री जब्त हुयी थी, जबकि हाल ही में हुये लोकसभा चुनाव में इसकी मात्रा बढ़कर 97.88 करोड़ रुपये हो गयी। दोनों राज्यों में ईवीएम की गड़बड़ी के आंकड़े बताते हुये शर्मा ने बताया कि हरियाणा में कुल 326 ईवीएम (1.67 प्रतिशत) बदली गयीं, जबकि तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर 47 बैलट यूनिट (0.20 प्रतिशत) और 36 सेंट्रल यूनिट (0.18 प्रतिशत) बदली गयीं।

इसी प्रकार महाराष्ट्र में ईवीएम में गड़बड़ी के कारण 2800 वीवीपैट (2.89 प्रतिशत), 525 बैलट यूनिट (0.47 प्रतिशत) और 481 सेंट्रल यूनिट (0.50 प्रतिशत) बदली गयीं। आयोग में महानिदेशक धीरेन्द्र ओझा ने बताया कि दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के उपचुनाव में पेड न्यूज के कुल 66 मामले सामने आये।

इनमें महाराष्ट्र से 32 और हरियाणा से भी 32 शिकायतें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों के लिये आयोग के मोबाइल एप ‘सी विजिल’ पर कुल 15 हजार शिकायतें मिलीं। इनमें से 82 प्रतिशत शिकायतें सही पायी गयीं और 99 प्रतिशत शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निस्तारण कर दिया गया। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण