लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: सुषमा स्वराज के नाम पर रखा जाएगा अम्बाला सिटी बस अड्डे का नाम

By भाषा | Updated: January 25, 2020 07:11 IST

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव को प्रभाव में लाने की मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार ने अंबाला नगर बस अड्डे का नाम बदलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव को प्रभाव में लाने की मंजूरी दे दी है।

हरियाणा सरकार ने अंबाला नगर बस अड्डे का नाम बदलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव को प्रभाव में लाने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि अंबाला नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि स्वराज के नाम पर बस अड्डे का नाम रखा जाए।

शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘अंबाला की रहने वाली सुषमा स्वराज जी देश की एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थीं।’’ उन्होंने कहा कि दिवंगत केंद्रीय मंत्री की जयंती 14 फरवरी को बस स्टैंड का नाम बदल दिया जाएगा।

भारत की विदेशी कूटनीति में मानवीय दृष्टिकोण लाने वाली दिग्गज भाजपा नेता का पिछले साल 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

टॅग्स :हरियाणासुषमा स्वराजमनोहर लाल खट्टरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर