लाइव न्यूज़ :

'सोनिया गांधी ने क्या कुछ नहीं दिया, आजाद ने जो सिला दिया उससे अपने नाम को गंदा किया', हरीश रावत का गुलाम नबी आजाद पर पलटवार

By अनिल शर्मा | Updated: April 5, 2023 16:22 IST

पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने बुधवार कहा कि कुछ कमियां सभी राजनीतिक पार्टियों में होती हैं, कांग्रेस में भी कुछ कमियां रही हैं। मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन गलतियों को ठीक करे और आगे बढ़े।

Open in App
ठळक मुद्देहरीश रावत ने कहा कि कुछ सालों बाद उनसे पूछिएगा कि आजाद साहब, कैसे और कहाँ हैं।हरीश रावत ने कहा कि सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद को क्या कुछ नहीं दिया। इसका गुलाम नबी आजाद ने जो सिला दिया उससे उन्होंने अपने नाम को गंदा किया हैः हरीश रावत

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुलाम नबी आजाद की हालिया टिप्पणी को लेकर बुधवार उनपर निशाना साधा। हरीश रावत ने कहा कि ''मोदी जी को धन्यवाद देने के लिए यदाकदा वक्त निकालते रहते हैं, लेकिन उनको ये नहीं भूलना चाहिए कि ये कांग्रेस का नेतृत्व ही था या कांग्रेस के कार्यकर्ता थे जिन्होंने उनको आजाद बनाए रखा। उनके नाम को ऊपर उठाए रखा।''

हरीश रावत ने कहा कि कुछ सालों बाद उनसे पूछिएगा कि आजाद साहब, कैसे और कहाँ हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि सोनिया गांधी हमारी नेता हैं, राहुल गांधी भी हमारे नेता हैं। सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद को क्या कुछ नहीं दिया। इसका गुलाम नबी आजाद ने जो सिला दिया उससे उन्होंने अपने नाम को गंदा किया है। 

गौरतलब है कि बुधवार समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की कमियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ कमियां सभी राजनीतिक पार्टियों में होती हैं, कांग्रेस में भी कुछ कमियां रही हैं। मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन गलतियों को ठीक करे, आगे बढ़े और एक राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका निभाए।

आजाद ने भाजपा की केंद्र सरकार की विदेश नीति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और भाजपा को गालियां नहीं देते। विदेश नीति में दुनिया विफल हो गई परन्तु भारत सफल हुआ है। कुछ चीजों में भाजपा को सुधार करना होगा नहीं तो उनका भी कांग्रेस जैसा हाल हो सकता है। विधानसभाओं को तोड़फोड़ करने का सिलसिला बंद करना होगा।

इससे पहले एक इंटरव्यू में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल भाजपा और सीपीएम ही ऐसी पार्टियां बची हैं, जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं। लोगों से जुड़ने का प्रयास करते हैं। एक समय था, जब यूपी में मायावती की बसपा जमीनी स्तर पर काम करती थी लेकिन जैसे ही उसने जमीनी राजनीतिक छोड़ा, बसपा हार गई। ठीक उसी तरह कांग्रेस के ज्यादातर नेता पहले जमीनी कार्यकर्ता थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

टॅग्स :हरीश रावतगुलाम नबी आजादकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह