लाइव न्यूज़ :

ईंधन के दामों में वृद्धि के खिलाफ हरीश रावत ने रस्सी से ऑटोरिक्शा खींचा

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:49 IST

Open in App

देहरादून , छह मार्च उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ईंधन और एलपीजी सिलेंडरों के दामों में वृद्धि के खिलाफ शनिवार को यहां रस्सी से ऑटोरिक्शा खींचकर कांग्रेस भवन से गांधी पार्क ले गये।

कांग्रेस नेता के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक ऑटो खींचते हुए गांधी पार्क तक गये ।

गांधी पार्क पहुंचकर रावत ने अपने कंधे पर एक सिलेंडर रखकर को लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन महीनों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम 250 रुपये तक बढ़ गये जबकि पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गयी। केंद्र ने पिछले छह वर्षों में अकेले पेट्रोल उत्पादों से 21 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है। अर्थव्यवस्था की हालत खराब है।’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तबतक गांव -गांव जाकर लोगों के बीच यह मुद्दा उठाने को कहा जबतक डीजल, पेट्रोल और एलपीजी के दाम नीचे नहीं आ जाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह