लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत को पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान तेजाब हमले की आशंका

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:12 IST

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आशंका जताई है कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित पार्टी के प्रचार अभियान को बाधित करने की साजिश के तहत कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान तेजाब हमला किया जा सकता है। खटीमा से पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाए जाने से एक दिन पहले रावत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि उन्हें दो सूत्रों से एक ‘‘चिंताजनक सूचना’’ मिली है। रावत ने कहा, ‘‘राजनीतिक या वैचारिक प्रतिद्वंद्विता ठीक है, प्रदर्शन के मामले में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ठीक है। लेकिन यदि आप किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को निशाना बनाते हो या कुछ छात्रों को स्याही में मिला तेजाब फेंकने के लिए भड़काते हो तो यह उत्तराखंड की राजनीति पर एक कलंक होगा।’’ उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘यदि ऐसा होता है तो आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि इसके पीछे कौन सी पार्टी है।’’ उत्तराखंड में पार्टी की प्रचार समिति के प्रमुख रावत ने हालांकि इस बारे में कुछ नहीं कहा कि इस तरह के हमले में किन नेताओं को निशाना बनाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर