लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार धर्म संसद मामलाः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 23 फरवरी तक दिया समय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 08:03 IST

न्यायमूर्ति आर सी खुल्बे ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से 23 फरवरी से पहले इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार से धर्म संसद मामले में अपना रुख बताने को कहा हैहाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 23 फरवरी तक जवाब देने को कहा हैनदीम अली की शिकायत के आधार पर दो जनवरी, 2022 को रिजवी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मुसलमानों के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण देने संबंधी हरिद्वार धर्म संसद मामले में सोमवार को राज्य सरकार से अपना रुख बताने को कहा। न्यायमूर्ति आर सी खुल्बे ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से 23 फरवरी से पहले इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई 23 फरवरी को होगी। हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके के निवासी नदीम अली की शिकायत के आधार पर दो जनवरी, 2022 को रिजवी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

गौरतलब है कि हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर को आयोजित हुई 'धर्म संसद' में हिंदुत्व को लेकर साधु-संतों ने विवादित भाषण दिए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। मामले में शिकायत के बाद हरिद्वार पुलिस ने  जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ़ वसीम रिज़वी को गिरफ़्तार किया था। ये इस मामले में हुई पहली गिरफ्तारी थी। धर्म संसद बीते साल दिसंबर 17 से लेकर 19 तक आयोजित की गई थी।

टॅग्स :Uttarakhand High Courtहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतहिंदी पत्रकारिता का जन्म प्रतिरोध की कोख से हुआ है

भारतहिंदी पत्रकारिता: अभी दिल्ली दूर है

भारतडिजिटल युग में दुनिया में निरंतर बढ़ रहा हिंदी का प्रभाव

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष