लाइव न्यूज़ :

दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा हरिद्वार कुंभ-मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 24, 2021 17:02 IST

Open in App

देहरादून, 24 जनवरी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुम्भ मेला पूरी तरह ’बेदाग’ होगा और देश एवं दुनिया से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर अपेक्षा पर हमारी सरकार पूरी तरह खरा उतरेगी।

हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में कुल 86 निर्माण कार्य स्वीकृत थे जिनमें से दो बाद में निरस्त किये गए थे।

उन्होंने बताया कि शेष 84 में से अधिकतर काम पूरा हो गया है और सभी कार्य बढ़िया एवं व्यवस्थित तरीके से किए गए हैं।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रावत ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है बल्कि अब वह नए रूप में आ गया है । उन्होंने कहा कि ऐसे में कुम्भ को दिव्य और भव्य के साथ सुरक्षित बनाना भी राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिये केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं और उसी के मुताबिक ही कोरोना से बचाव के अनुकूल कुंभ की व्यवस्थाएं होंगी। उन्होंने कहा कि कुंभ में श्रद्धालुओं को स्वच्छता, आस्था, धार्मिक परम्पराएं व लोक संस्कृति देखने को मिलेगी।

इससे पहले, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कार्यों के सुव्यवस्थित तरीके से किये जाने पर संतोष जताया । रावत ने इसके अलावा अपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया ।

उन्होंने अधिकारियों से काम को पूरा करने में आ रही दिक्कतों तथा उनके पूरा होने के समय को लेकर भी जानकारी ली ।

प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश व अन्य अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंवने के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में लालतप्पड़ फ्लाई ओवर का भी निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद