लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार कुंभ: जूना अखाड़े सहित अन्य अखाड़ों की निकली भव्य पेशवाई

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:31 IST

Open in App

हरिद्वार, चार मार्च यहां कुंभ में बृहस्पतिवार को पंच दशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि और किन्नर अखाड़ों की भव्य पेशवाई निकली। कुंभनगरी के विभिन्न बाजारों से गुजरे साधु संतों का लोगों ने भव्य स्वागत किया।

ज्वालापुर पांडे वाली से सिद्ध पीठ माया देवी प्रांगण तक पेशवाई पर जगह-जगह हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा की तथा संतों, अखाड़ों के महामंडलेश्वरों और नागा साधुओं का जबरदस्त स्वागत किया।

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज की अगुवाई में देर शाम निकली पेशवाई में हाथी,घोड़ों और ऊंट पर सवार साधुओं की छटा और नागा साधुओं के करतब जनता के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे जबकि बैंड बाजों, वाद्य यंत्रों और ढोल नगाड़ों की गूंज से वातावरण और भी मोहक हो गया था।

किन्नर अखाड़े ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऊंटो पर सवार किन्नर संतों की छटा निराली रही जिसे देखने के लिए मार्गों पर दोनों ओर भारी भीड़ जुटी रही।

जिलाधिकारी सी रविशंकर, मेला अधिकारी दीपक रावत सहित वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने नगर भ्रमण पर निकली अखाड़ों की संत टोली का स्वागत किया।

बुधवार को पहले दिन निरंजनी और आनंद अखाड़ों की पेशवाई के साथ हरिद्वार कुंभ में पेशवाई निकलने का सिलसिला शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र