लाइव न्यूज़ :

नारंगी बेचने वाले कर्नाटक के हरेकला हजब्बा को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री से किया सम्मानित, दिलचस्प है इनकी कहानी

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2021 16:24 IST

हरेकला हजब्बा अपने क्षेत्र में 'अक्षर संत' के नाम से मशहूर हैं। हालांकि उन्हें कभी स्कूल से औपचारिक शिक्षा हासिल करने का मौका नहीं मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे 64 साल के मेंगलुरु के हरेकला हजब्बा पद्मश्री से किए गए सम्मानित। नारंगी बेचने का काम करते हैं पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम करने के लिए दिया गया सम्मान।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इसी कड़ी में 64 साल के मेंगलुरु के हरेकला हजब्बा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे मेंगलुरु में नारंगी बेचने का काम करते हैं। उन्हें समाजिक कार्य के तहत शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम करने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हरेकला हजब्बा को सम्मानित किया। वे सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपने एक रिश्तेदार के साथ रविवार को दिल्ली पहुंचे थे।

'अक्षर संत' के नाम से हैं मशहूर

हजब्बा अपने क्षेत्र में 'अक्षर संत' के नाम से मशहूर हैं। हालांकि उन्हें कभी स्कूल से औपचारिक शिक्षा हासिल करने का मौका नहीं मिला। एक बार वे कुछ विदेशी पर्यटक से बात करने में असमर्थ रहे, ऐसे में उन्होंने बहुत असहाय महसूस किया। इसके बाद उन्होंने गांव में स्कूल खोलने की ठानी।

उनके गांव न्यूपाडापु में कोई स्कूल नहीं था। वे नहीं चाहते थे कि उनके भी गांव के बच्चों को वहीं मुश्किलें झेलनी पड़े, जैसा उन्होंने झेला। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने गांव की सूरत बदलने की ठानी।

नारंगी बेचने से जो कमाई होती थी, उसमें से कुछ हिस्सा वे बचा लेते और गांव में ही एक जमीन पर उस बची हुई रकम से स्कूल खोलने की कोशिश शुरू हो गई। आखिरकार वे सफल रहे और और प्राथमिक विद्यालय खुल सका। हजब्बा का सपना है कि गांव में अब 12वीं तक का स्कूल खुल जाए। 

बता दें कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों से राष्ट्रपति कोविंद ने सम्मानित किया। सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए। 

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सपद्म श्रीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"