लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल ने किया ट्वीट- चीन हमारा विमान और जवान वापस करे, पीएम मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए ललकारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 19:46 IST

AN-32 विमान का मलबा आज अरुणाचल प्रदेश में 12000 फीट की ऊंचाई पर घने जंगलों के बीच मिलने का संकेत मिला है. वायु सेना कल अपने गरुड़ कमांडो को उन पहाड़ियों में एयरड्राप कर सघन तलाशी अभियान चलाएगी.

Open in App
ठळक मुद्दे AN-32 मालवाहक विमान में 13 लोग सवार थे.2016 में भी AN-32 का विमान तमिलनाडु से लापता हो गया था जिसमें 29 लोग सवार थे, जिसका आजतक पता नहीं चला.

भारतीय वायु सेना के 3 जून से गायब हुए AN-32 विमान का मलबा आज अरुणाचल प्रदेश में 12000 फीट की ऊंचाई पर घने जंगलों के बीच मिलने का संकेत मिला है. वायु सेना कल अपने गरुड़ कमांडो को उन पहाड़ियों में एयरड्राप कर सघन तलाशी अभियान चलाएगी. लेकिन इस बीच गुजरात में कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है. 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि चीन मुर्दाबाद था और मुर्दाबाद ही रहेगा. चीन को कहना चाहते है की हमारा विमान AN-32 और जवान वापिस करें. मोदी साहब चिंता मत करों, हम सब आपके साथ हैं. चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक कीजिए और हमारे जवान को वापिस लाइए.

हार्दिक पटेल के मुताबिक चीन ने भारतीय सेना के विमान को मार गिराया और जवानों को अपने कब्जे में ले लिया है. ऐसे में पीएम मोदी को चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए.

भारतीय वायु सेना की तरफ से विमान क्रैश के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इसके लिए कल तक का इंतजार करना पड़ सकता है. 

पहले भी गायब हुआ है AN-32 

AN-32 मालवाहक विमान में 13 लोग सवार थे. यह विमान 1984 में सोवियत रूस से ख़रीदा गया था. 2016 में भी AN-32 का विमान तमिलनाडु से लापता हो गया था जिसमें 29 लोग सवार थे, जिसका आजतक पता नहीं चला. उस समय वो पोर्ट ब्लेयर और चेन्नई के पास तम्बराम के बीच उड़ान पर था.

टॅग्स :हार्दिक पटेलनरेंद्र मोदीइंडियन एयर फोर्सचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा